कोहरे का कहर : चंडीगढ़ से दिल्ली बाई बस लगे 12 घंटे, फ्लाइट्स और ट्रेनों का भी दिखा कुछ ऐसा हाल

Edited By ,Updated: 15 Dec, 2016 10:10 AM

mist

चंडीगढ़ व इसके आसपास आने वाले 48 घंटों के दौरान कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 3 डिग्री सैल्सियस तक गिरकर 21 डिग्री तक रह गया, जबकि रात का तापमान भी 8 डिग्री सैल्सियस...

चंडीगढ़(ब्यूरो) : चंडीगढ़ व इसके आसपास आने वाले 48 घंटों के दौरान कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा, जबकि तापमान में गिरावट आएगी। चंडीगढ़ में बुधवार को अधिकतम तापमान मंगलवार के मुकाबले 3 डिग्री सैल्सियस तक गिरकर 21 डिग्री तक रह गया, जबकि रात का तापमान भी 8 डिग्री सैल्सियस तक रह 
गया है।

 

फुटपाथ पर रात बिताने वालों ने मंगलवार की रात भी आग के सहारे बिताई, क्योंकि चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से या किसी एन.जी.ओ. की तरफ से अभी तक नाइट शैल्टर स्थापित नहीं किए गए हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 48 घंटों के दौरान कोहरे का प्रकोप तड़के व रात को जारी रहेगा। बीती आधी रात को भी धुंध व कोहरे के कारण विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक रह गई थी, जिसके चलते वाहन भी मुश्किल से चल पाए। चंडीगढ़ से दिल्ली का बस का सफर 4-5 घंटे की बजाय 10 से 12 घंटे में पूरा हुआ।

 

हिमाचल प्रदेश जाने वाली रात्रि बसों को विजिबिलिटी कम होने के चलते चंडीगढ़ में रुकना पड़ा जोकि सुबह रवाना हुईं। लंबे रूट की कई बसें रद्द की गई हैं। चंडीगढ़ से बाहर के राज्यों में नौकरी के लिए जाने वालों को भी सुबह कोई वाहन नहीं मिले, जिन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा, यहां तक कि टैक्सी वालों ने भी सवारी उठाने से इन्कार कर दिया। लोगों को वर्षा का इंतजार है जिसके बाद कोहरा हटेगा, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों के दौरान वर्षा की संभावना से इन्कार किया है। 

 

कोहरे व धुंध के कारण फ्लाइट्स रहीं लेट :

धुंध व कोहरे के कारण बुधवार को भी चंडीगढ़ के इंटरनैशनल एयरपोर्ट से उडऩे वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा। इनमें सुबह 8.10 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 5 घंटे लेट रही। वहीं 8.25 बजे बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे लेट रही। दोपहर 12 बजे इंडिगो की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे लेट रही। 12.35 बजे स्पाइस जैट की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट और 1.25 बजे इंडिगो की श्रीनगर जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे देरी से उड़ी। वहीं एयर इंडिया की 12.40 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट 1 घंटे देरी से गई। एयरपोर्ट मैनेजर के मुताबिक सुबह कोहरे केे कारण फ्लाइट लेट रहीं। दोपहर बाद विजीबिल्टी ठीक होने के बाद फ्लाइट्स का संचालन सही हुआ। 

 

ट्रेनें भी रही लेट :
धुंध व कोहरे के कारण दिल्ली से चंडीगढ़ आने वाली गाड़ी संख्या-12011 शताब्दी एक्सप्रैस निधाॢरत समय से 1 घंटे रही। वही ऊंचाहार एक्सप्रैस तथा सद्भावना भी निधाॢरत समय से 2 घंटे लेट रही। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!