Edited By shukdev,Updated: 22 Jan, 2020 06:30 PM
एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन नताशा कपूर ने आत्महत्या कर ली है। नई दिल्ली के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला। अभी तक खुदखुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर...
नई दिल्ली: एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन नताशा कपूर ने आत्महत्या कर ली है। नई दिल्ली के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मार्ग स्थित कोठी में उनका शव पंखे से लटका मिला। अभी तक खुदखुशी की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि औरंगजेब लेन में रहने वाली नताशा कपूर ने अपने सुसाइड नोट में परिवार से अपना ख्याल रखने के लिए कहा है।
उन्होंने बताया कि जब उसने कथित तौर पर आत्महत्या की तो उसकी बेटी और बेटा घर पर थे। कपूर के पति एक प्रमुख साइकिल निर्माण कंपनी में संयुक्त उपाध्यक्ष हैं। घटना के वक्त वह घर पर नहीं थे। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद नताशा कपूर के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार को लोधी रोड स्थित श्मशान घाट में एटलस साइकिल कंपनी की मालकिन का अंतिम संस्कार कर दिया गया।