मिजोरम में व्हीलचेयर पर वोट डालने पहुंची 106 साल की बुजुर्ग महिला

Edited By Anil dev,Updated: 28 Nov, 2018 03:57 PM

mizoram assembly congress bjp narendra modi

मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। राज्य में जहां एक ओर मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटे हैं वहीं भाजपा की कोशिश पूर्वोत्तर में कांग्रेस को उसके आखिरी गढ़........

नई दिल्ली: मिजोरम विधानसभा की 40 सीटों पर मतदान बुधवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया। राज्य में जहां एक ओर मुख्यमंत्री ललथनहवला तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में जुटे हैं वहीं भाजपा की कोशिश पूर्वोत्तर में कांग्रेस को उसके आखिरी गढ़ से उखाड़ फेंकने की है। वहीं मिजोरम मतदान के दौरान एक रोचक नजारा देखने को मिला जब 106 साल की बुजुर्ग महिला ने व्हीलचेयर पर अपने घरवालों के साथ वोट डालने पहुंची। बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। 

PunjabKesari

मिजोरम में कुल 7,70,395 मतदाता हैं, जिनमें महिला मतदाताओं की संख्या 3,94,897 है। कुल 209 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है, जिनमें केवल 15 महिलाएं हैं। राज्य में सुबह-सुबह कई मतदान केन्द्रों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी दल मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के प्रमुख जोरामथांगा भी सुबह सात बजे वोट डालने पहुंचे। जोरामथांगा आइजोल नार्थ दो निर्वाचन क्षेत्र में राम्ह्लूं मतदान केन्द्र पर वोट देने पहुंचे।  इस बीच, उत्तरी त्रिपुरा जिले के छह राहत शिविरों से ब्रू मतदाता मिजोरम-त्रिपुरा सीमा पर स्थित कन्ह्मुं गांव पहुंचे, जहां सुबह छह बजे 15 अस्थायी मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए मतदाताओं को अंतरराज्यीय सीमा से 500 मीटर तक चलना पड़ा। 


मोदी ने की भारी संख्या में मतदान करने की अपील
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मिजोरम तथा मध्य प्रदेश के मतदाताओं से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।  मोदी ने ट््वीट करके कहा, ‘‘मैं मिजोरम की बहनों तथा भाइयों विशेष रूप से युवाओं से भारी संख्या में मतदान करने की गुजारिश करता हूं।’’  मिजोरम में आज राज्य की 40 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं।  प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में मध्य प्रदेश के मतदाताओं से लोकतंत्र के महान उत्सव में भाग लेने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में पिछले 15 सालों से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!