Edited By Pardeep,Updated: 27 Jun, 2022 01:25 AM
मिजोरम सरकार ने बाढ़ से प्रभावित असम को पेयजल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह
आइजोलः मिजोरम सरकार ने बाढ़ से प्रभावित असम को पेयजल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
मुख्यमंत्री जोरामथांगा ने रविवार को असम के अपने समकक्ष हेमंत बिस्व सरमा से फोन पर बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की और पड़ोसी राज्य में प्रभावित इलाकों तक पेयजल भेजने की योजना बनाई। सरमा ने इसके लिए जोरामथांगा का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह कछार के उपायुक्त से बात करेंगे और अधिकारी को मिजोरम से आने वाले पेयजल का वितरण करने की व्यवस्था करने को कहेंगे।