मिजोरम में थमा चुनाव प्रचार, बुधवार को मतदान

Edited By shukdev,Updated: 26 Nov, 2018 07:17 PM

mizoram polls campaign polling on wednesday

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया जहां बुधवार को वोट डाले जाएंगे। मिजोरम में 3,93,685 महिला मतदाता समेत कुल 7,68,181 मतदाता हैं। राज्य के 1,164 मतदान केंद्रों पर बुधवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए मतदान...

एजल : मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार सोमवार को थम गया जहां बुधवार को वोट डाले जाएंगे। मिजोरम में 3,93,685 महिला मतदाता समेत कुल 7,68,181 मतदाता हैं। राज्य के 1,164 मतदान केंद्रों पर बुधवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए मतदान किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों ने कहा है कि राज्य की चुनाव से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी 40 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव करवाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  चुनाव अधिकारियों के अनुसार कुछ मतदान अधिकारी और उनके दल सोमवार को ही अपने निर्धारित मतदान केंद्रों को रवाना हो जाएंगे जबकि कुछ मंगलवार को रवाना होंगे।

बुधवार को सुबह सात से शाम चार बजे तक मतदान होगा। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 40 कंपनियां और राज्य पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। राज्य विधानसभा क्षेत्रों के सीमावर्ती मतदान बूथों को उच्च संवेदनशील और संवेदनशील की श्रेणी में वर्गीकृत कर मणिपुर और असम सीमा पर पुलिस के अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!