मिजोरम के खेल मंत्री ने 15 बच्चे पैदा करने पर दिया 1 लाख का ईनाम, बोले-इससे बढ़ेगी स्थानीय आबादी

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Oct, 2021 10:23 AM

mizoram sports minister gave a reward of 1 lakh for producing 15 children

मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने 17 महिलाओं को 2.5 लाख रुपए बांटे। इन सभी महिलाओं को यह राशि अधिक बच्चे पैदा करने के लिए दी गई। पहला ईनाम जिस महिला को दिया गया उसके 15 बच्चे हैं, दूसरा ईनाम पाने वाली महिला के 13 बच्चे हैं।

नेशनल डेस्क: मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने 17 महिलाओं को 2.5 लाख रुपए बांटे। इन सभी महिलाओं को यह राशि अधिक बच्चे पैदा करने के लिए दी गई। पहला ईनाम जिस महिला को दिया गया उसके 15 बच्चे हैं, दूसरा ईनाम पाने वाली महिला के 13 बच्चे हैं।

 

रॉबर्ट कहते हैं कि यह ईनाम ‘अधिक बच्चे पैदा करो’ अभियान के तहत दिया गया है। इसका मकसद है अवैध प्रवासियों की बढ़ती तादाद का मुकाबला करने के लिए स्थानीय आबादी बढ़ाना। पहला ईनाम पाने वाली नंगुराउवी नामक महिला के 15 बच्चों में 8 बेटियां और 7 बेटे हैं। उन्हें 1 लाख रुपए का ईनाम मिला है। दूसरा नंबर लियानथांगी का था जिनके 13 बच्चे हैं। उन्हें 30 हजार रुपए मिले। अन्य महिलाओं को भी नकद ईनाम मिला।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!