Edited By vasudha,Updated: 02 Nov, 2018 12:10 PM
यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवादों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की पत्रकार ने एमजे अकबर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल...
नेशनल डेस्क: यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर विवादों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। अब अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय मूल की पत्रकार ने एमजे अकबर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। पल्लवी गोगोई नाम की ये पत्रकार नेशनल पब्लिक रेडियो (NPR) में चीफ बिजनेस रिपोर्टर हैं।
गोगोई के मुताबिक, 23 साल पहले जब वह 'एशियन एज' में काम करती थीं तो तब संपादक रहे एमजे अकबर ने उनका रेप किया। महिला पत्रकार ने 'वॉशिंगटन पोस्ट' अखबार में एक कॉलम में पूरी घटना का ज़िक्र किया है। उन्होंने अपने लेख में लिखा कि जब वह एक ओप-एड पेज तैयार कर अकबर को दिखाने ले गईं तो उन्होंने तारीफ की। इसके बाद अचानक वह उन्हें किस करने के लिए पकड़ने लगे।
पल्लवी ने लिखा कि वह अकबर के केबिन से तुरंत बाहर निकल गई। इसके कुछ महीनों बाद ही अकबर ने फिर ऐसा ही किया। उन्होंने बताया कि ऑफिस के एक असाइनमेंट में उन्हें जयपुर जाना पड़ा। वहां अकबर ने स्टोरी के सिलसिले में उन्हें होटल के अपने कमरे पर बुलाया। पल्लवी के आरोपों के मुताबिक, उस होटल रूम में उनके साथ अकबर ने रेप किया और उनके कपड़े फाड़े।महिला पत्रकार ने बताया कि मैंने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन अकबर शारीरिक रूप से ज्यादा ताकतवर थे। उन्होंने बताया कि पुलिस में शिकायत करने में मुझे ज्यादा जिल्लत महसूस हो रही थी। मैंने इस बारे में किसी को भी नहीं बताया, क्या कोई मेरी बात पर भरोसा करता? मैंने खुद को ही दोषी मान लिया, मैं होटल के कमरे में गई ही क्यों थी?
बता दें कि एमजे अकबर पर करीब एक दर्जन महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। इसके बाद उन्हें मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देना पड़ा था। मीटू कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने अपनी सफाई देने के बाद कानूनी रास्ता अपनाया है। उन्होंने झूठे आरोपों की बात कह केस दर्ज कराया है।