साल 2015 से लेकर इस साल तक विदेशों से 11184 भारतीयों के शव लाए गए वापस भारत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 15 Mar, 2018 05:31 PM

mj akbar body rajya sabha vijay kumar

सरकार ने आज बताया कि विदशों में मृत्यु होने पर भारतीयों का पार्थिव शरीर वापस भारत लाने में बहुत कठिनाई होती है लेकिन वर्ष 2015 से लेकर इस साल नौ मार्व तक 108 देशों से 11184 भारतीयों के शव वापस भारत लाए गए हैं। विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज...

नई दिल्ली: सरकार ने आज बताया कि विदशों में मृत्यु होने पर भारतीयों का पार्थिव शरीर वापस भारत लाने में बहुत कठिनाई होती है लेकिन वर्ष 2015 से लेकर इस साल नौ मार्व तक 108 देशों से 11184 भारतीयों के शव वापस भारत लाए गए हैं। विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर ने आज राज्यसभा को विजय कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 11184 शवों में से सवार्धिक 1278 शव सऊदी अरब से वर्ष 2015 में लाए गए। 

अकबर ने बताया कि वर्ष 2015 में विदेशों से भारत लाए गए भारतीयों के शवों की संख्या 4045 थी जबकि वर्ष 2016 में यह संख्या 3892, वर्ष 2017 में 2800 थी। वर्ष 2018 में नौ मार्च तक 458 भारतीयों के शव वापस भारत लाए गए। उन्होंने बताया कि विदेशों से भारतीयों के शवों को लाने से पहले स्थानीय प्राधिकरणों से ऐसे शवों को भारत लाने की मंजूरी हासिल करने के लिए कुछ औपचारिकताओं को पूरा करना पड़ता है। कुछ मामलों में पुलिस जांच भी पूरी की जानी होती है। विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि विदेशों में हमारे मिशन और केंद्र विदेशों में प्राकृतिक या अप्राकृतिक रूप से मरने वाले भारतीयों के शव उनके संबंधियों को सौंपने में हर संभव सहायता प्रदान करते हें। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!