प्रियंका गांधी को स्कूटी पर बिठा पहुंचे थे विधायक धीरज गुर्जर, कटा 6100 का चालान

Edited By Yaspal,Updated: 29 Dec, 2019 08:40 PM

mla dheeraj gurjar reached priyanka gandhi on scooty challange of 6100

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पीछे बैठाकर स्कूटी चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का लखनऊ पुलिस ने चालान काट दिया है। लखनऊ पुलिस ने 6100 रुपए का जुर्माना लगाया है। शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी

नेशनल डेस्कः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को पीछे बैठाकर स्कूटी चला रहे कांग्रेस कार्यकर्ता का लखनऊ पुलिस ने चालान काट दिया है। लखनऊ पुलिस ने 6100 रुपए का जुर्माना लगाया है। शनिवार को प्रियंका गांधी लखनऊ में रिटायर्ड आईपीएस अफसर एसआर दारापुरी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंची थीं।
PunjabKesari
बता दें कि प्रियंका गांधी शनिवार को दारापुरी के परिजनों से मिलने जा रही थीं लेकिन लोहिया पार्क पर पुलिस ने उनके काफिले को रोक दिया और आगे जाने की अनुमति नहीं दी। जिस पर प्रियंका ने अपनी गाड़ी छोड़ दी और पैदल आगे बढ़ गईं। उनके साथ मौजूद कांग्रेसी भी पीछे-पीछे चल दिए।
PunjabKesari
करीब 150 मीटर चलते हुए वह हाईकोर्ट के पुल पर पहुंची तो एक कांग्रेस कार्यकर्ता स्कूटी लेकर आ गया। प्रियंका झट से उसकी स्कूटी पर बैठ गईं और आगे चलने को कहा। कार्यकर्ता उन्हें स्कूटी पर बैठाकर फर्राटा भरने लगा। उधर, पुलिस के पसीने छूट गए। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह और एएसपी क्राइम दिनेश पुरी अवाक रह गए।
PunjabKesari
ट्रैफिक पुलिस ने पांच आरोपों में चालान काटा है। इनमें बिना हेल्मेट के दोपहिया वाहन चलाने, यातायात नियम का उल्लंघन करने, नंबर प्लेट या फैकल्टी नंबर प्लेट नहीं होने, खतरनाक रूप से वाहन चलाने और बिना लाइसेंस के वाहन चलाने के आरोप शामिल हैं। पुलिस ने मोटर वीइकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए 6100 रुपये का चालान काटा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!