Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 07:28 PM
प्रदर्शन के अनोखे तरीकों के लिए पूरे महाराष्ट्र में मशहूर निर्दलीय विधायक बच्चू कडू ने हेमामालिनी के बाद अब सचिन तेंदुलकर को लेकर बयान दिया है।
अहमदनगर: प्रदर्शन के अनोखे तरीकों के लिए पूरे महाराष्ट्र में मशहूर निर्दलीय विधायक बच्चू कडू ने हेमामालिनी के बाद अब सचिन तेंदुलकर को लेकर बयान दिया है। बच्चू ने सचिन को कबूतर बताया है। किसान यात्रा लेकर अहमदनगर पहुंचे बच्चू कडू ने कहा कि सचिन के रन तो दिल्ली से गली तक सभी लोग गिनते हैं। किसान जिंदगीभर जो रन बनाता है उसे गिनने वाला कोई नहीं है।उन्होंने कहा कि सचिन के रन गिनने की आवश्यकता नहीं है, वह कबूतर जिंदा है या मर गया, क्या फर्क पड़ता है? मत बनाओ रन, हमें क्या लेना देना। उसे इतना सिर पर बिठाया है कि लगता है वह पाकिस्तान जीतकर आया है। देखा तो यहां से छक्का और वहां से चौंका लगाता है। यह तो कोई भी लगाएगा।
कहा था हेमामालिनी पिती है शराब
नांदेड़ में बच्चू ने कहा था कि लोग कहते हैं कि किसानों की ज्यादा आत्महत्या शराब की वजह से होती है, लेकिन यह गलत है। हेमामालिनी रोज बंपर शराब पीती हैं, तो उन्होंने अब तक आत्महत्या क्यों नहीं की। कडू ने ये भी कहा कि शराब कौन नहीं पीता? 75 प्रतिशत से ज्यादा विधायक, सांसद और पत्रकार भी पीते हैं।