दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर, मोबाइल न्यायालय शुरू

Edited By ,Updated: 27 Aug, 2016 10:09 PM

mobile court start in jharkhand

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि दिव्यांगों में क्षमता एवं प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है और कई व्यक्तियों...

रांची: झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि दिव्यांगों में क्षमता एवं प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती है और कई व्यक्तियों ने अपने प्रतिभा का परिचय राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर पर साबित भी किया है। मुर्मू ने यहां राज्य नि:शक्तता आयुक्त कार्यालय झारखण्ड ने दिव्यांगजनों के लिये मोबाइल न्यायालय सह जागरूकता शिविर आयोजित किया। जहां मुर्मू ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों की जीवन में विशेष उपलब्धियों को देखते हुए उनके प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन होना शुरू हो रहा है। 
 
राज्यपाल ने कहा कि मनुष्य को देखने, सुनने, चलने, सोचने आदि विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग अंगों की आवश्यकता पड़ती है। किसी एक अंग के न रहने से उससे संबंधित कार्य प्रभावित हो सकता है, परन्तु इससे व्यक्ति के अन्य योग्यताओं एवं क्षमता पर प्रभाव नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि पैर से दिव्यांग एक व्यक्ति को दौडऩे में कठिनाई हो सकती है परन्तु वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है, वैज्ञानिक अनुसंधान कर सकता है, संगीत अथवा गायन कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!