भारत में इसी हफ्ते आ सकती है मॉडर्ना वैक्सीन, कुछ बड़े सरकारी अस्पतालों में 15 जुलाई तक होगी उपलब्ध

Edited By Hitesh,Updated: 05 Jul, 2021 01:23 PM

modern vaccine may arrive in india this week

अमेरिका की मॉडर्ना की वैक्सीन अगले कुछ हफ्तों में भारत पहुंच सकती है। इसके अलावा यह वैक्सीन 15 जुलाई तक देश के कुछ बड़े सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध कर दी जाएगी। यह जानकारी। समाचार एजेंसी राउटर ने ईटी के हवाले से ये जानकारी दी है। मॉडर्ना वैक्सीन की...

नेशनल डेस्क: अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन अगले कुछ हफ्तों में भारत पहुंच सकती है। यह वैक्सीन 15 जुलाई तक देश के कुछ बड़े सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करा दी जाएगी। यह जानकारी समाचार एजेंसी राउटर ने ईटी के हवाले से दी है। मॉडर्ना वैक्सीन की पहली खेप में कितनी डोज़ भारत आएंगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं दी गई है। कोविशील्ड, कोवैक्सीन और रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी के बाद मॉडर्ना की वैक्सीन भारत में उपलब्ध होने वाली चौथी कोरोना वैक्सीन होगी।

आपको बता दें कि भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) ने मुंबई की दवा कंपनी सिप्ला को आपात उपयोग के लिए मॉडर्ना की कोरोना वैक्सीन के आयात की अनुमति दी है। दरअसल, अमेरिका की मॉडर्ना वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन यानि डब्ल्यूएचओ की वैक्सीन की सूची में शामिल है। यही वजह है कि इस वैक्सीन का भारत में ट्रायल नहीं किया जाएगा।

खास बात यह है कि मॉडर्ना की वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ कारगर है। अमेरिकी फॉर्मा कंपनी मॉडर्ना ने बताया है कि उसकी कोविड-19 वैक्सीन ने कोरोना वायरस के सभी वेरिएंट्स के खिलाफ लैब टैस्ट में प्रभावी नतीजे दिए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!