मोदी के पास बाढ़ प्रभावित कर्नाटक आने का समय नहीं है: सिद्धरमैया

Edited By shukdev,Updated: 13 Oct, 2019 07:04 PM

modi does not have time to visit flood affected karnataka siddaramaiah

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने का समय है लेकिन बाढ़ प्रभावित कर्नाटक आने का समय नहीं है। भाजपा को ‘फासीवादी''...

बेंगलुरू: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके पास अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने का समय है लेकिन बाढ़ प्रभावित कर्नाटक आने का समय नहीं है। भाजपा को ‘फासीवादी' और ‘तानाशाह' बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सदन की कार्यवाही को कवर करने से मीडिया पर प्रतिबंध लगाने में राज्य सरकार की विधानसभा अध्यक्ष के साथ ‘मिलीभगत' है।

सिद्धरमैया ने कहा,‘इस बार राज्य में जबरदस्त बाढ़ आई और कुछ हिस्सों में सूखे की स्थिति रही। केन्द्र सरकार ने 60 दिनों बाद मदद दी और वह भी केवल 1,200 करोड़ रुपए की...मेरे अनुसार नुकसान एक लाख करोड़ रुपए से अधिक का है।' उन्होंने चिकमंगलूर में पत्रकारों से कहा,‘मोदी ने कर्नाटक का दौरा नहीं किया और इसके बजाय उन्होंने विदेश की यात्रा की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रचार करने गए।'सिद्धरमैया ने कहा,‘बिहार में बाढ़ आते ही ट्वीट किया, सहानुभूति व्यक्त की। कर्नाटक में जहां बाढ़ के कारण लगभग 90 लोगों की मौत हुई और चार से पांच लोग लापता है, उन्होंने कोई सहानुभूति व्यक्त नहीं की।'

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!