मोदी सरकार पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा में लेकर आई: नड्डा

Edited By Pardeep,Updated: 27 Jan, 2021 09:53 PM

modi government brings northeast into mainstream of development nadda

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास, संपर्क, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। मणिपुर भाजपा प्रदेश

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्वोत्तर के राज्यों को विकास, संपर्क, शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया है। मणिपुर भाजपा प्रदेश कार्यसमित की बैठक को वीडियो कांफ्रेंस से संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के तीव्र विकास और सामाजिक प्रगति सुनिश्चित करने का विशेष ख्याल रखते हैं। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई प्रत्येक मतदान केंद्र में 300 सदस्यों को पार्टी से जोड़ने का लक्ष्य लेकर अभियान चलाएगी और इसमें समाज के सभी वर्गों को शामिल किया जाएगा। उनके मुताबिक इस अभियान में विशेष जोर जनजातीय लोगों को पार्टी से जोड़ने पर रहेगा। नड्डा ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं और वहां कानून और व्यवस्था की स्थिति में बदलाव महसूस किया जा रहा है। 
PunjabKesari
उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर में 139 दिनों की आर्थिक नाकेबंदी और बड़े पैमाने पर हिंसा और हुई थी। मणिपुर लगातार उग्रवाद से प्रभावित रहा लेकिन अब भाजपा सरकार में राज्य से उग्रवाद और आर्थिक नाकेबंदी की संस्कृति समाप्त हो गई है।'' उन्होंने कहा कि राज्य की सीमाओं पर अब शांति है और कानून व्यवस्था की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत का सर्वश्रेष्ठ पुलिस थाना अब मणिपुर में है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मणिपुर को यह सम्मान राज्य के प्रभावी नेतृत्व की वजह से मिला है। 
PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!