मोदी सरकार पूरे भारत में एनआरसी लागू करने की योजना बना रही है: रूपाणी

Edited By shukdev,Updated: 18 Oct, 2019 12:46 AM

modi government plans to implement nrc across india rupani

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की योजना बना रही है। रूपाणी ने पाटन जिले के राधनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित...

अहमदाबाद:गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने गुरुवार को दावा किया कि केन्द्र सरकार अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए पूरे देश में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू करने की योजना बना रही है। रूपाणी ने पाटन जिले के राधनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी कांग्रेस पर अवैध प्रवासियों को लेकर आंखे मूंदने का आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा,"कांग्रेस ने वोटबैंक की राजनीति की खातिर ऐसे अवैध प्रवासियों को भारत में स्थायी रूप से बसने दिया। कांग्रेस ने ऐसे हालात पैदा कर दिए जहां नागरिकों को इन अवैध प्रवासियों के कारण नुकसान उठाना पड़ा।" रूपाणी राधनपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर के लिए प्रचार कर रहे थे। राधनपुर समेत गुजरात की छह विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!