Edited By Seema Sharma,Updated: 16 Dec, 2020 04:12 PM
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयक किया था जिसमें दिखाया गया कि भारतीय रेलवे पर मोदी सरकार ने अडानी का ठप्पा लगवा दिया है। प्रियंका गांधी के इस वीडियो को PIB फैक्ट चेक ने एक भ्रामक...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयक किया था जिसमें दिखाया गया कि भारतीय रेलवे पर मोदी सरकार ने अडानी का ठप्पा लगवा दिया है। प्रियंका गांधी के इस वीडियो को PIB फैक्ट चेक ने एक भ्रामक बताया। पीआईबी फैक्ट चेक ने बताया कि यह एक विज्ञापन है। PIB फैक्ट चेक ने कहा कि रेल पर दिख रहा निजी कंपनी का लोगो केवल एक विज्ञापन है। बता दें कि प्रियंका गांधी वाड्रा के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर 14 दिसंबर को एक वीडियो शेयर किया गया था।
वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि जिस भारतीय रेलवे को देश के करोड़ों लोगों ने अपनी मेहनत से बनाया, उस पर भाजपा सरकार ने अपने अरबपति दोस्त अडानी का ठप्पा लगवा दिया। प्रियंका ने लिखा कि कल धीरे-धीरे रेलवे का एक बड़ा हिस्सा मोदी जी के अरबपति मित्रों को चला जाएगा। आज देश के किसान खेतों को मोदी जी के अरबपति मित्रों के हाथ में जाने से रोकने की लड़ाई लड़ रहे हैं। वहीं ट्विटर पर प्रियंका ने हार्दिक पटेल के ट्वीट को री-ट्वीट किया है। हार्दिक पटेल ने लिखा कि भारतीय रेल पर अदानी के फ़्रेश आटे का विज्ञापन देखने लायक हैं। अब तो दावे के साथ कह सकते है कि किसानों की लड़ाई सत्य के मार्ग पर हैं।