मोदी सरकार ने देश में हरियाली बढ़ाने के लिए खोला खजाना, जारी किए 47 हजार करोड़

Edited By Ravi Pratap Singh,Updated: 30 Aug, 2019 12:16 PM

modi government states country 47 thousand crores

देश में बढ़ती प्रदूषण की समस्या पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने राज्यों के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्र सरकार ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए राज्यों 47 हजार करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी है, जो राज्यों को वनों के संरक्षण के लिए दी जाने वाली...

नई दिल्ली: देश में बढ़ती प्रदूषण की समस्या पर लगाम लगाने के लिए मोदी सरकार ने राज्यों के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्र सरकार ने हरियाली को बढ़ावा देने के लिए राज्यों को 47 हजार करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी है, जो वनों के संरक्षण के लिए दी जाने वाली राशि से अतिरिक्त है। इस योजना के तहत सबसे अधिक करीब छह हजार करोड़ की राशि अकेले ओडिशा को दी गई है, जबकि छत्तीसगढ़ को करीब 57 सौ करोड़ और मध्य प्रदेश को करीब 52 सौ करोड़ रुपये दिए गए। इसके साथ ही झारखंड को 41 सौ करोड़, उत्तराखंड को करीब 26 सौ करोड़ और उत्तर प्रदेश को करीब 18 सौ करोड़ रुपये दिए गए, जबकि बिहार को सिर्फ 522 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने गुरुवार को राज्यों के वन एवं पर्यावरण मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस पैकेज योजना की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी 27 राज्यों को यह धनराशि जारी भी कर दी गई है। फिलहाल राज्यों को यह राशि कॉम्पेंसेटरी अफॉरेस्टेशन फंड मैनेजमेंट एंड प्लानिंग अथॉरिटी (कैंपा) के तहत दी गई है।

राज्य राशि (रुपये में)
छत्तीसगढ़ 5791 करोड़
मध्य प्रदेश 5196 करोड़
झारखंड 4158 करोड़
हिमाचल प्रदेश 1660 करोड़
उत्तर प्रदेश 1819 करोड़
हरियाणा 1282 करोड़ 
पंजाब 1040 करोड़
बिहार 522 करोड़
पश्चिम बंगाल 236 करोड़
उत्तराखंड 2675 करोड

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!