कुमारस्वामी का विवादित बयान: PM मोदी का इसरो जाना वैज्ञानिकों के लिए था अपशगुन

Edited By shukdev,Updated: 13 Sep, 2019 05:19 AM

modi s presence in isro must have proved inauspicious for vikram kumaraswamy

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को यह बयान देकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ‘अशुभ'' साबित हुई होगी जिसके कारण ‘चंद्रयान-2'' मिशन के लैंडर विक्रम की ‘सॉफ्ट लैंडिंग''...

बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने गुरुवार को यह बयान देकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया कि इसरो मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी ‘अशुभ' साबित हुई होगी जिसके कारण ‘चंद्रयान-2' मिशन के लैंडर विक्रम की ‘सॉफ्ट लैंडिंग' असफल हो गई। कुमारस्वामी ने कहा, ‘मैं नहीं जानता, लेकिन संभवत: वहां उनके कदम रखने का समय इसरो वैज्ञानिकों के लिए अपशगुन लेकर आया।' 

PunjabKesari
कुमारस्वामी ने कहा कि मोदी छह सितंबर को देश के लोगों को यह संदेश देने के लिए बेंगलुरु पहुंचे कि चंद्रयान के प्रक्षेपण के पीछे उनका हाथ है, जबकि यह परियोजना 2008-2009 के दौरान की संप्रग सरकार और वैज्ञानिकों का परिणाम थी। कुमारस्वामी ने कहा,‘बेचारे वैज्ञानिकों ने 10 से 12 साल कड़ी मेहनत की। ‘चंद्रयान-2' के लिए कैबिनेट की मंजूरी 2008-09 में दी गई थी और इसी साल फंड जारी किया गया था।' उन्होंने कहा,‘वह (मोदी) यहां प्रचार पाने के लिए आए, जैसे मानो ‘चंद्रयान-2' का प्रक्षेपण उन्हीं के कारण हुआ।'

PunjabKesari
उल्लेखनीय है कि ‘चंद्रयान-2' मिशन को सात सितंबर को उस समय झटका लगा था कि जब ‘विक्रम' लैंडर का पृथ्वी पर स्थित स्टेशन से संपर्क टूट जाने के कारण चंद्रमा की सतह पर योजना के मुताबिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग' नहीं हो पाई। कुमारस्वामी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को सभी मामलों में केंद्र के सामने ‘लाचार' बताते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार में किसी में भी किसी बात के लिए प्रधानमंत्री से संपर्क करने का साहस नहीं है। 

PunjabKesariउन्होंने आरोप लगाया कि इसका एक उदाहरण वह है जब प्रधानमंत्री ने इसरो मुख्यालय में छह और सात सितंबर की दरम्यानी रात मौजूद मुख्यमंत्री और अन्य केंद्रीय मंत्रियों को वहां से जाने का इशारा किया। कुमार स्वामी ने कहा, ‘मुख्यमंत्री (येदियुरप्पा) और एक उप मुख्यमंत्री वहां गए थे उनके साथ दो से तीन कंद्रीय मंत्री भी थे।' उन्होंने कहा कि मोदी ने उन्हें वहां से जाने का इशारा किया और कहा कि उन्हें वहां रहने की आवश्यकता नहीं है और वे लोग वहां से चले आए। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!