मोदी-शाह ने शहीद ए-आजम भगत सिंह को किया याद, कहा- महान सपूत को नमन

Edited By vasudha,Updated: 28 Sep, 2019 01:21 PM

modi shah remembered bhagat singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भी क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह को उनके जन्मदिन के मौके पर याद किया। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने भी क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी। 

PunjabKesari

मोदी ने शहीद भगत सिंह को याद करते हुए लिखा कि शहीद भगत सिंह का नाम वीरता और संघर्ष का पर्यायवाची है। उनकी साहसिक कारर्वाइयां आज भी लाखों लोगों को प्रेरित कर रही हैं। वह युवाओं के दिलों में हमेशा सबसे लोकप्रिय व्यक्ति रहेंगे। मैं भारत मां के इस महान सपूत को उसके जन्मदिन के मौके पर नमन करता हूं।

PunjabKesari

शाह ने शहीद ए-आजम भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि भगत सिंह जी अपनी राष्ट्रभक्ति से पूरे देश में एक विचार के रूप में व्याप्त हुए और हर वर्ग को स्वाधीनता संग्राम के लिए प्रेरित किया। अपने अदम्य साहस, आदर्शों और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति से सभी के प्रेरणास्त्रोत बने शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उनके चरणों में कोटि-कोटि वंदना ।

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि शहीद ए-आजम सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 में बंगा (अब पाकिस्तान में) में हुआ था। वह प्रसिद्ध क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थी। वर्ष 1931 में 23 मार्च को राज गुरु, सुखदेव और भगत सिंह को अंग्रेजों ने फांसी दे दी गई थी। 
 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!