2000 के नोट में है PM मोदी का वीडियो, इन Steps से आप भी देख सकते हैं...

Edited By ,Updated: 18 Nov, 2016 11:15 PM

मोदी के 2000 के नोट में मोदी का वीडियो यह सुनकर आप भी भौंचक्के रह जाएंगे। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि भला ऐसा कैसे हो सकता है कि नोट...

नई दिल्ली: मोदी के 2000 के नोट में मोदी का वीडियो यह सुनकर आप भी भौंचक्के रह जाएंगे। अब आपके मन में यह सवाल उठ रहा होगा कि भला ऐसा कैसे हो सकता है कि नोट में वीडियो। लेकिन यह किस हद तक सच है यह हम आपको बताएंगे। दरअसल पीएम मोदी ने 8 नवंबर की रात 8 बजे अपने 1 घंटे 38 मिनट और 2 सेकेंड के भाषण में देश भर में मंगलवार रात 12 बजे से 1000 और 500 के नोटों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया।  जिसके बाद जहां आमजन को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है वहीं सियासी गलियारे गरमा रहे हैं। इस बीच ‘मोदी की नोट’ ऐप प्रकाश में आया है जिसमें नोट को स्कैन होने के बाद ‘मोदी की नोट’ प्रतिबंध की स्पीच शुरू हो जाती है।

इन 4 चरणों से आप भी देख सकते हैं मोदी का वीडियो
1) इसके लिए आपको पहले अपने एंड्रायड फोन में ‘मोदी की नोट’ ऐप डाउनलोड करना होगा।
2) ऐप को इंस्टाल कर ‘मोदी की नोट’ पर क्लिक करें।
3) 2000 का नोट लें और उसे कैमरे से स्कैन करें।
4) स्कैन के बाद नोट पर दिखेगा मोदी का वीडियो।

इसके अलावा यदि हम इस परिक्षण को 100, 500 और 1000 के नोट के ऊपर करते हैं तो यह ऐप काम नहीं करता लेकिन जैसे ही कैमरे को 2000 के नोट के ऊपर लेकर जाते हैं तभी नोट पर मोदी की नोट प्रतिबंध की स्पीच शुरू हो जाती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!