PM मोदी की बड़ी उप​लब्धि, एक और ग्लोबल पुरस्कार से होंगे सम्मानित

Edited By vasudha,Updated: 24 Oct, 2018 11:26 AM

modi will be honored with another global award

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोल शांति पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है, वह सोल पीस प्राइज पाने वाले 14वें व्यक्ति होंगे। यह सम्मान उन्हे विश्व शांति में तथा अपनी विशिष्ट आर्थिक नीतियों से वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिए...

नेशनल डेस्क:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल शांति पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। वह सोल पीस प्राइज पाने वाले 14वें व्यक्ति होंगे। यह सम्मान उन्हे विश्व शांति में और अपनी विशिष्ट आर्थिक नीतियों से वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि में योगदान के लिए दिया जाएगा। 
PunjabKesari

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आज यहां ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को उनकी विशिष्ट आर्थिक नीतियों ‘मोदीनॉमिक्स’ के जरिए वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि, विश्व शांति, मानव विकास में सुधार और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान के लिए प्रतिष्ठित सोल शांति पुरस्कार के लिए चुना गया है।  सोल शांति पुरस्कार सांस्कृतिक प्रतिष्ठान ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में यह घोषणा की। 

PunjabKesari
प्रतिष्ठान ने अमीरों और गरीबों के बीच सामाजिक और आर्थिक खाई को कम करने के लिए 'मोदीनॉमिक्स' की प्रशंसा की है। मोदी को इस पुरस्कार के तहत एक अवॉर्ड, पट्टिका के साथ 2 लाख डॉलर यानी करीब 1.46 करोड़ रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। पीएम मोदी दुनिया के इस प्रतिष्ठित सम्मान को हासिल करने वाली 14वीं हस्ती हैं। यह पुरस्कार पाने वालों में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान और बान की-मून भी शामिल हैं।  

PunjabKesari
इस प्रतिष्ठान ने मोदी सरकार के भ्रष्टाचार रोकने के लिए उठाये गये विभिन्न कदमों तथा वैश्विक एवं क्षेत्रीय शांति के लिए किये गये कूटनीतिक प्रयासों विशेष रूप से एक्ट ईस्ट नीति की भी सराहना की है। इस वर्ष यह दूसरा मौका है जब मोदी को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। पर्यावरण के क्षेत्र में योगदान के लिए मोदी को इसी वर्ष संयुक्त राष्ट्र के सर्वोच्च पुरस्कार 'चैम्पियन ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस ने स्वयं नयी दिल्ली आकर मोदी को इस सम्मान से नवाजा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!