7 सितंबर को औरंगाबाद में SHG को संबोधित करेंगे PM मोदी, 1 लाख से ज्यादा महिलाएं होंगी शामिल

Edited By Seema Sharma,Updated: 06 Sep, 2019 11:11 AM

modi will visit aurangabad on 7 september

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात सितंबर (शनिवार) को औरंगाबाद औद्योगिक शहर (एयूआरआईसी) का उद्घाटन करेंगे और महिलाओं के स्व सहायता समूह (एसएचजी) को संबोधित करेंगे। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मोक्षा पाटिल ने यह जानकारी दी है।

औरंगाबादः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात सितंबर (शनिवार) को औरंगाबाद औद्योगिक शहर (एयूआरआईसी) का उद्घाटन करेंगे और महिलाओं के स्व सहायता समूह (एसएचजी) को संबोधित करेंगे। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मोक्षा पाटिल ने यह जानकारी दी है। मोदी के साथ अन्य केन्द्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अन्य अतिविशिष्ट गणमान्य लोग इस समारोह में शामिल होंगे। सुरक्षा मानकों के अनुसार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। शेन्द्रा एमआईडीसी में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कोरिडोर के एयूआरआईसी में शीर्ष अधिकारियों सहित लगभग 2500 पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन शुक्रवार से अगले दो दिन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शेन्द्रा एमआईडीसी इलाके के आसपास निषेधाज्ञा लगा दी है।

 

पाटिल ने कहा कि एसएचजी के राज्यभर में एक लाख से अधिक महिलाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी और साथ-साथ गणमान्य लोगों की सुरक्षा के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं और एक क्यूआरटी दस्ते, विशेष सुरक्षा गाडर् और त्वरित कार्रवाई बल दस्ते को नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त बम निरोधक दस्ते के कमांडो और अग्निशमन दल का भी समारोह स्थल पर प्रबंध किया गया है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी औरंगाबाद शहर में दूसरी बार आ रहे हैं। इससे पहले मोदी राज्य विधानसभा चुनाव 2014 के दौरान चुनाव अभियान के लिए शहर के गरवारे स्टेडियम में आए थे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!