आर्यन खान केस: मोहित कंबोज ने नवाब मलिक पर दायर किया 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकद्दमा

Edited By Seema Sharma,Updated: 31 Oct, 2021 12:33 PM

mohit kamboj files rs 100 crore defamation case against nawab malik

महाराष्ट्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मोहित ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकद्दमा भी दर्ज...

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष मोहित कंबोज ने महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही मोहित ने नवाब मलिक के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकद्दमा भी दर्ज कराया है। मोहित कंबोज ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में अपने और परिवार के सदस्यों के खिलाफ कथित तौर पर झूठे आरोप के आरोप में महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ यह मुकद्दमा दर्ज किया है।

PunjabKesari

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार करने के बाद से ही मलिक लगातार प्रेस कॉन्फ्रेंस या ट्वीट के जरिए NCB और इसके जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। मलिक ने इस केस में मोहित कंबोज समेत कई अन्यों पर भी आरोप लगा रहे हैं।

PunjabKesari

मलिक ने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद आरोप लगाया था कि दो अक्तूबर को क्रूज से आठ के बजाय 11 लोगों को हिरासत में लिया गया था। तीन लोगों को बाद में किसी भाजपा नेता का फोन आने के बाद छोड़ दिया गया। उनके अनुसार, छोड़े गए लोगों में भाजपा नेता मोहित कंबोज का साला भी था। मलिक ने मोहित का नाम न लेते हुए उन पर इशारों में कई आरोप लगाए थे। मोहित ने इन आरोपों के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और 100 करोड़  मौद्रिक मुआवजे / हर्जाने के लिए एक डिक्री की भी मांग की गई है।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!