Edited By vasudha,Updated: 22 Jun, 2019 01:57 PM
उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इसके पटना पहुंचने की भी संभावना है...
नेशनल डेस्क: उमस भरी गर्मी की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में इसके पटना पहुंचने की भी संभावना है।
विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब काे मानसून के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में बादलों का घेरा रहने का अनुमान जताया जा रहा है। कुछ इलाकों में गरज के साथ थोड़ी बहुत बारिश भी हो सकती है। दिल्ली और एनसीआर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।
दक्षिणी कर्नाटक के अंदरुनी क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में शनिवार को भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, तेलंगाना, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम और मेघालय में बारिश होने की आशंका है। वहीं मध्यप्रदेश के कई इलाकों में वीरवार को हुई बारिश ने मौसम सुहाना कर दिया।
बता दें कि मानसून 10 दिन की देरी से पहुंचेगा ताे इसका असर खरीफ की साेयाबीन, धान, मक्का, ज्वार जैसी फसलाें की बाेवनी पर पड़ेगा। यानी 90-95 दिन की अवधि की फसलाें पर ताे असर नहीं हाेगा, लेकिन सोयाबीन की 110-120 दिन की अवधि की फसलाें पर ज्यादा असर हाेगा। इसके कारण रबी की फसलाें गेहूं, चना, मसूर, अलसी, मटर की बाेवनी भी देरी से हाेगी।