11 जून तक मप्र में दस्तक दे सकता है मानसून

Edited By suman,Updated: 06 Jun, 2018 02:14 PM

monsoon can knock off till june 11

भीषण तपिश झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून के आसपास मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके तहत प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मानसून पूर्व की गतिविधियों में तेज आएगी।

भोपाल: भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून 11 जून के आसपास मध्यप्रदेश में दस्तक दे सकता है। इसके तहत प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर प्री मानसून की गतिविधियों में तेजी आएगी। मौसम विशेषज्ञों की माने तो बुधवार को भी बारिश हो सकती हैं। हालांकि ये प्री मानसून की आहट है। मंगलवार दोपहर तक तेज धूप, उमस के बाद शाम को मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।

एयरपोर्ट क्षेत्र में 15 मिनट तक बादल जमकर बरसे। इसके बाद रीगल, राजबाड़ा, विजय नगर सहित कुछ अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई। शाम साढ़े 5 से रात साढ़े 8 बजे तक 7.3 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री ज्यादा 40.9 डिग्री दर्ज हुआ। अभी कुछ दिन अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच ही रहेगा। प्री-मानसून की सक्रियता शुक्रवार के बाद बढ़ेगी और तेज बारिश के भी आसार हैं।

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!