weather update- दक्षिण भारत में मानसून की दस्तक, अब धीमी रफ्तार से बढ़ रहा आगे

Edited By Seema Sharma,Updated: 15 Jun, 2020 08:48 AM

monsoon knock in south india now moving forward at a slow pace

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे चुका है लेकिन इस हफ्ते इसकी प्रगति कुछ धीमी रहने की संभावना है। विभाग ने एक बयान में कहा कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के...

नेशनल डेस्कः भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि मानसून पश्चिमी और मध्य भारत के अधिकतर हिस्सों में दस्तक दे चुका है लेकिन इस हफ्ते इसकी प्रगति कुछ धीमी रहने की संभावना है। विभाग ने एक बयान में कहा कि उत्तरी अरब सागर, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़ के बाकी भागों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 48 घंटे के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून के विस्तार के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं।

 

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि इसके बाद, एक हफ्ते के लिए मानसून की प्रगति धीमी रहेगी। मानसून दक्षिण भारत में दस्तक दे चुका है और अब धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। विभाग के मुताबिक जून के अंत तक मानसून दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकता है, ऐसे में दिल्ली वालों को अभी कुछ और दिन भीषण गर्मी और उमस का सामना करना पड़ेगा। हालांकि विभाग ने बीच-बीच में हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!