दिल्ली में आज से मानसून का आगाज, अगले 3 दिनों तक होगी हल्की बारिश

Edited By Seema Sharma,Updated: 08 Jul, 2019 11:03 AM

monsoon rain will starts delhi from today

मानसून लगभग पूरे देश में आ गया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अभी यह पूरी तरह से सतर्क नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में मानूसूनी बारिश की शुरुआत की संभावना जताई है।

नई दिल्ली: मानसून लगभग पूरे देश में आ गया है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में अभी यह पूरी तरह से सतर्क नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में मानूसूनी बारिश की शुरुआत की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 जुलाई से 13 जुलाई तक हल्की बारिश और घने बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक दिल्ली-NCR में पारा गिरेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इससे पहले रविवार को भी दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के कारण अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हुए।
PunjabKesari
मानसून की ज्यादा कमी नहीं होगी
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस महीने के शुरू में समग्र मानसून कमी 33 फीसदी थी जो घटकर 21 प्रतिशत हो गई है। देश के किसी भी उपमंडल में ‘बड़ी कमी' दर्ज नहीं की गई है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, देश के 91 प्रमुख जलाश्यों में से 62 जलाश्यों में पानी का स्तर 80 फीसदी या सामान्य भंडारण से नीचे है। विभाग के चार मंडल है जो 36 उपमंडल में विभाजित हैं। इनमें से 24 उप मंडलों में ‘कम' बारिश हुई है। सबसे कम बारिश पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में हुई है, जहां 36 फीसदी कम वर्षा हुई। इसके बाद दक्षिणी प्रायद्वीप आता है जहां 30 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
PunjabKesari
आकंड़ों के मुताबिक, मध्य भारत में पिछले हफ्ते अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने पूर्वी और पूर्वोत्तर मंडल में पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड और सभी पूर्वोत्तरी राज्य आते हैं। वहां कम बारिश हुई है। पूर्वी राजस्थान उपमंडल में ज्यादा बारिश हुई है। मध्य भारत मंडल में कच्छ सौराष्ट्र, मराठवाड़ा और विदर्भ उपमंडलों में कम बारिश हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा बारिश रिकॉर्ड हुई है। दक्षिण प्रायद्वीप में 10 उपमंडल हैं, उनमें से सात में वर्षा की कमी देखी गई है।

PunjabKesari

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!