Monsoon Update: मुंबई और गोवा में भारी बारिश के आसार, IMD  ने जारी किया रेड अलर्ट

Edited By vasudha,Updated: 13 Jun, 2021 10:08 AM

monsoon red alert mumbai goa

देश के कई हिस्सो में बारिश का सिलसिला जारी है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों की तरफ़ भी आगे बढ़ गया है। आज गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड...

नेशनल डेस्क: देश के कई हिस्सो में बारिश का सिलसिला जारी है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के बाकी हिस्सों की तरफ़ भी आगे बढ़ गया है। आज गोवा और मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

PunjabKesari
पांच दिनों में लू चलने की कोई आशंका नहीं 
आईएमडी के मुताबिक अगले पांच दिनों में लू चलने की कोई आशंका नहीं है। आईएमडी ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के ज़्यादातर हिस्सों और हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली के कुछ स्थानों तथा पूर्वी राजस्थान, पंजाब, पश्चिमी मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ दूरदराज इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा दर्ज किया गया।

PunjabKesari
 मुंबई में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी 
 मुंबई में शनिवार सुबह तक पिछल भारी बारिश हुई लेकिन इस दौरान शहर में बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है और स्थानीय ट्रेनों के साथ बसें भी अपने तय समय पर चलीं। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मुंबई में औसतन 79.66 मिमी बारिश दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 92.68 मिमी और 89.30 मिमी बारिश दर्ज की गयी।

PunjabKesari
मुंबई के कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी 
 आईएमडी ने मुंबई में शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ और रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग ने इससे पहले मुंबई और ठाणे जिलों में कुछ जगहों पर ‘‘भारी से अत्यंत अधिक बारिश’’ होने का पूर्वानुमान जताया था।आईएमडी की चेतावनी के बाद बीएमसी ने भी अगले दो दिनों में ‘‘अत्यंत अधिक बारिश’’ के पूर्वानुमान के मद्देनजर संबंधित एजेंसियों को ‘‘हाई अलर्ट’’ जारी किया है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!