4 जून को केरल पहुंचेगा मानसून, इस बार कम बारिश के आसार

Edited By vasudha,Updated: 15 May, 2019 02:35 PM

monsoon to reach kerala on june 4

इस साल मानसून छह जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने के अनुसार सामान्य तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को भारत की मुख्य भूमि में प्रवेश करता है पर इस बार यह पांच दिन की देरी से पहुंचेगा। इस तारीख में चार दिन अधिक या...

नेशनल डेस्क: इस साल मानसून 4 जून को केरल के तट पर पहुंचेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग(आईएमडी) ने के अनुसार सामान्य तौर पर दक्षिण पश्चिम मानसून एक जून को भारत की मुख्य भूमि में प्रवेश करता है पर इस बार यह पांच दिन की देरी से पहुंचेगा। इस तारीख में चार दिन अधिक या कम भी हो सकते हैं। 
PunjabKesari

आईएमडी के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की स्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। मंगलवार को एक निजी एजेंसी स्काईमेट ने कहा था कि मानसून चार जून को केरल आयेगा और इसमें दो दिन का हेरफेर हो सकता है। 2019 में 93 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई जा रही है। 

PunjabKesari
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल भारतीय उप महाद्वीप में मानसून शुरुआती दौर में थोड़ा कमजोर रहेगा।सभी चार क्षेत्रों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। पूर्व और पूर्वोत्तर भारत तथा मध्य हिस्से बारिश के मामले में उत्तर पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप से खराब स्थिति में रहेंगे। 
PunjabKesari

स्काईमेट के वैज्ञानिकों के अनुसार भारत में मानसून सबसे पहले अंडमान एवं निकोबार दीप समूह में दस्तक देता है। यहां 22 मई से इसका असर दिखाई देने लगेगा। इसके बाद चार जून से केरल में मानसून का असर दिखाई देगा। वहीं दिल्ली एनसीआर में 29 जून के करीब यह प्रभावी होगा।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!