Mansoon Update: दिल्ली में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश, शिमला में येलो अलर्ट जारी

Edited By Seema Sharma,Updated: 07 Jul, 2019 10:24 AM

monsoon update heavy rain in delhi in the next few days

देश के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को उत्तरी और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में मानसूनी बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सक्रिय हो चुका है

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश होने के आसार हैं। शनिवार को उत्तरी और पूर्वी भारत के कई क्षेत्रों में मानसूनी बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून सक्रिय हो चुका है और दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश की समभावना जिसके बाद तामपान में गिरावट आएगी। वहीं पंजाब में भी अगले कुछ दिनों में बारिश के आसार हैं।
PunjabKesari
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कोंकण और गोवा के अलग अलग हिस्सों में बहुत तेज और कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश होने का अनुमान जताया है। पश्चिम मध्य प्रदेश में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है जबकि केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, गुजरात , पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु और पुड्डुचेरी में अलग-अलग स्थानों पर तेज से अति तेज बारिश होने के आसार हैं।
PunjabKesari
मानसून अपडेट्स

  • दक्षिण पश्चिम मानसून मध्य महाराष्ट्र में अति सक्रिय रहा जबकि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, गोवा, छत्तीसगढ़ तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में सक्रिय रहा।
  • सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु में मानसून कमजोर रहा।
  • हरियाणा, पंजाब के शेष हिस्सों में तथा राजस्थान के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉन्सन के अगले 48 घंटे में मानसून के आगे बढ़ने की स्थिति अनुकूल है।
  • दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश और उत्तर मध्य प्रदेश में चक्रवाली मानसून सक्रिय है।
  • पश्चिम राजस्थान और निकटवर्ती पंजाब में चक्रवाती मानसून स्थिर है। पंजाब के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
  • शिमला मौसम केंद्र ने सात जुलाई से 12 जुलाई तक मैदान, निम्न और मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्र में हिमपात का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 7 से 9 जुलाई तक भारी बारिश के लिए ‘येलो' चेतावनी और 8 जुलाई को अत्यधिक भारी बारिश के लिए ‘ओरेंज' चेतावनी जारी की है।
  • देश के मैदानी इलाके में सबसे अधिक तापमान राजस्थान के बीकानेर में 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक और केरल के अधिकतर हिस्सों में तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात , तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुई।
  • इसके साथ ही बिहार, जम्मू कश्मीर, लक्षद्वीप, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, रायलसीमा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
    PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!