कल विदा होगा मानसून, देश के कई हिस्सों में बारिश का कहर जारी

Edited By Yaspal,Updated: 29 Sep, 2019 08:12 PM

monsoon will leave on monday rains continue in many parts of the country

मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि देश में चार महीने का मानसून का मौसम (वर्षा ऋतु) आधिकारिक रूप से सोमवार को समाप्त होगा है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि अगले हफ्ते इसकी पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।

नई दिल्लीः मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा है कि देश में चार महीने का मानसून का मौसम (वर्षा ऋतु) आधिकारिक रूप से सोमवार को समाप्त होगा है, लेकिन इस बात की संभावना कम है कि अगले हफ्ते इसकी पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।
PunjabKesari
मानसून सत्र की शुरूआत आधिकारिक तौर पर एक जून को हुई थी और 30 सितंबर को समाप्त हो रहा है। मानसून 15 जुलाई को पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर पहुंचा जो देश का आखिरी मानसून स्टेशन है । हालांकि, मानसून ने वापस होने के कोई संकेत नहीं दिये हैं। मानूसन अब भी राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में सक्रिय है।
PunjabKesari
महापात्र ने बताया कि गुजरात और राजस्थान के कुछ हिस्सों में कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण बारिश हुई है और पांच अक्टूबर तक यह जारी रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि बिहार और उत्तर प्रदेश के सटे इलाकों, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा क्षेत्र में तीन अक्टूबर तक ‘‘भारी बारिश'' होने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के आंतरिक इलाकों, उत्तर ओडिशा, गुजरात, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल एवं लक्षद्वीप में ‘‘सामान्य से अधिक बारिश'' होने की संभावना है।
PunjabKesari
महापात्र ने कहा कि यह शायद मानसून की वापसी में सबसे लंबे समय तक देरी दर्ज हो सकती है। मौसम विभाग के पास 1960 से मानसून का रिकार्ड उपलब्ध है। मौसम विभाग के पूर्व महानिदेशक के जे रमेश ने कहा कि इस बात के साक्ष्य हैं कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की वापसी हुई है। रमेश ने बताया, ‘‘यह देखा गया है कि मानसून की देरी से वापसी की घटनाएं 2010 से बढ़ रही हैं।'' कुल मिलाकर, देश में नौ फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!