बेचा जा रहा है चांद का टुकड़ा, क्रिस्टी पर होगी नीलामी कीमत 2 मिलियन पाउंड

Edited By Chandan,Updated: 01 May, 2020 08:30 PM

moon piece is being sold christie s auction price will be  2 million

चन्द्रमा के टुकड़े की अब नीलामी होने जा रही है। इसे चंद्र उल्का पिंड कहा जाता है। इसकी कीमत 2 मिलियन पाउंड तकरीबन 20 करोड़ रुपये रखी गई हैं।

नई दिल्ली/डेस्क। चन्द्रमा के टुकड़े की अब नीलामी होने जा रही है। इसे चंद्र उल्का पिंड कहा जाता है। इसकी कीमत 2 मिलियन पाउंड तकरीबन 20 करोड़ रुपये रखी गई हैं। इसका नाम NWA 12691 रखा गया है और इसकी नीलामी क्रिस्टी पर की जा रही है।

बताया जाता है कि चन्द्रमा की यह चट्टान किसी धूमकेतु के साथ टकरा कर सहारा के रेगिस्तान में आ गिरी थी। अनुमान है कि यह धरती पर पाए जाने वाला चन्द्रमा का सबसे बड़ा टुकड़ा है। बताया जाता है कि पृथ्वी पर चन्द्रमा की 650 किलो की चट्टान मौजूद है।

क्या कहते हैं जानकर
इस बारे में क्रिस्टी के विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास के जानकर प्रमुख जेम्स हैस्लोप का कहना है कि अपने हाथों में दूसरी दुनिया के टुकड़े को रखने का एक्स्पेरिंस करना कमाल का है। इसे आप कभी नहीं भूल सकते।

उन्होंने बताया कि यह चन्द्रमा का वास्तविक टुकड़ा है। यह एक फुटबॉल के आकार का है जो थोड़ा तिरछा जरुर है लेकिन इंसानी सिर से बड़ा है।

कैसे मिला ये टुकड़ा
जेम्स हैस्लोप ने बताया कि जिस तरह से बाकी उल्कापिंडों को खोजा गया वैसे ही इसे एक व्यक्ति को सहारा रेगिस्तान में मिला था। उसके बाद पहुंचते-पहुंचते यहां तक आया। फिर इसका पता लगाया गया कि यह वही टुकड़ा है या नहीं। इसकी तुलना के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के अपोलो अंतरिक्ष अभियानों से जो चट्टान के नमूने लाये गये उनके साथ इस टुकड़े की तुलना की गई।

यहां यह भी बता दें कि 1960 और 1970 के दशक में अपोलो कार्यक्रम में भेजे गये वैज्ञानिक वापसी में अपने साथ तकरीबन 400 किलोग्राम चंद्रमा की चट्टान लाए थे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!