Edited By Monika Jamwal,Updated: 12 Sep, 2020 11:36 AM
साम्बा जिले में आज कोरोना संक्रमितों का रिकार्ड टूट गया। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में जिले में 44 नए मरीज मिले हैं।
साम्बा : साम्बा जिले में आज कोरोना संक्रमितों का रिकार्ड टूट गया। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटों में जिले में 44 नए मरीज मिले हैं। 44 नए मामलों के आने से संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ कर 979 पर पहुुंच गया है। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है और बीते तीन दिनों में 100 से अधिक पाजिटिव मामले पाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की गिनती भी बढ़ कर 355 होगई है जबकि आज तक 617 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।
बड़ी-ब्राहमणा में आज आज 8 मामले सामने आए जबकि विजयपुर में 3 नए मामले आए। वहीं बीएसएफ के 12 जवान पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा गुड़ा सलाथीयाँ की उड मंडी में भी आज 6 लोग पाजिटिव पाए गए। यह सभी पहले पाजिटिव पाए गए संक्रमितों के संपर्क बताए गए हैं। वहीं साम्बा में भी एक संक्रमित डॉक्टर के संपर्क में आए दो लोग पाजिटिव पाए गए। इनके साथ ही बाहरी राज्यों से आए 7 ट्रेवलर भी पॉजिटिव हैं। वहीं रेंडम सेंपङ्क्षलग में राज्य पुलिस के 3 जवान पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा 11 लोग आज रिकवर भी हुए।