कोरोना टीकाकरण: अब तक 1.14 करोड़ से ज्यादा लोगों को मिली वैक्सीन की खुराक

Edited By Pardeep,Updated: 22 Feb, 2021 08:42 PM

more than 1 14 crore people received vaccine supplements so far

देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार शाम छह बजे तक कुल एक करोड़ 14 लाख 24 हजार 94 लोगों का टीकाकरण हुआ। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने दी। उन्होंने बताया

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार शाम छह बजे तक कुल एक करोड़ 14 लाख 24 हजार 94 लोगों का टीकाकरण हुआ। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनोहर अगनानी ने दी। उन्होंने बताया कि अभी तक 75 लाख 40 हजार 602 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया है। इसमें 64 लाख 25 हजार 60 को टीके की पहली और 11 लाख 15 हजार 542 को दूसरी खुराक दी गई है। 

अगनानी ने कहा कि देश में कुल 38 लाख 83 हजार 492 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को टीके की पहली खुराक दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली खुराक के संदर्भ में एक केंद्रशासित प्रदेश और तीन राज्य ऐसे हैं जहां 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ है। इन राज्यों में लक्षद्वीप, गुजरात, मध्यप्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। इसके साथ ही आठ राज्य ऐसे हैं जहां 75 फीसदी से अधिक स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण पूरा हो गया है। इन राज्यों में बिहार, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, झारखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। 

अतिरिक्त स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि टीके की पहली खुराक की बात करें तो 10 राज्य ऐसे हैं जहां 50 फीसदी से अधिक अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों का टीकाकरण हुआ है। इन राज्यों में दादरा नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा शामिल हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि चार राज्यों में 50 फीसदी से कम स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण हुआ है। ये राज्य नगालैंड, पंजाब, चंडीगढ़ और पुडुचेरी हैं।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!