मुंबई में आफत की बारिश: महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाद ठाणे जिले में फसे 100 से अधिक लोग

Edited By vasudha,Updated: 27 Jul, 2019 06:53 PM

more than 100 people trapped in thane district

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बारिश आफत बरपा रही है। देर रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाद अब ठाणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक लोगों के फसे होने की खबर है। वायुसेना...

नेशनल डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक बार फिर बारिश आफत बरपा रही है। देर रात हुई भारी बारिश से कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। महालक्ष्मी एक्सप्रेस के बाद अब ठाणे जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक लोगों के फसे होने की खबर है। वायुसेना ने शनिवार को बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
PunjabKesari

राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 65 किलोमीटर दूर बदलापुर शहर में एक पेट्रोल पंप पर कम से कम 70 लोग फंसे हैं जबकि 46 किलोमीटर दूर शहाड में एक निजी रिसोर्ट में 45 लोग फंसे हैं। शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण उल्हास नदी उफना गई और बदलापुर व आसपास के कई इलाकों में सड़कों पर पानी भरने लगा। 
PunjabKesari

अधिकारी ने कहा कि हमें पेट्रोल पंप की छत पर फंसे लोगों को हेलीकॉप्टर से निकालने के लिए ग्यारह बजे कॉल आयी। उसके बाद भारतीय वायुसेना की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। वहां और शहाड के रिसोर्ट के लिए वायुसेना ने एक-एक हेलीकॉप्टर भेजा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, स्थानीय पुलिस, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन बल के कर्मी भी बचाव अभियान में लगे हैं। 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!