आचार संहिता: दिल्ली चुनाव से पहले हटाए गए 4 लाख से ज्यादा पोस्टर-बैनर और होर्डिंग

Edited By Seema Sharma,Updated: 14 Jan, 2020 04:17 PM

more than 4 lakh posters banners removed before delhi election

राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी से प्रभाव में आई आदर्श आचार संहिता के अनुरूप निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों से चार लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटा दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने...

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी से प्रभाव में आई आदर्श आचार संहिता के अनुरूप निगम अधिकारियों ने सार्वजनिक स्थानों से चार लाख से अधिक पोस्टर, बैनर और होर्डिंग हटा दिए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दीं दिल्ली विधानसभा चुनाव 8 फरवरी को होने हैं। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 13 जनवरी तक दिल्ली में कुल 4,02,426 होर्डिंग, बैनर और पोस्टर हटाए गए हैं जिनमें से 1387 ऐसे क्षेत्रों में हटाए गए जो नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के तहत आते हैं और 2284 पोस्टर दिल्ली छाबनी बोर्ड के इलाकों से हटाए गए।

 

इसी तरह 2,03,999 पोस्टर उत्तर दिल्ली नगर निगम के अधीन क्षेत्रों से, 1,61,619 दक्षिण दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत इलाकों से, वहीं 33,137 पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधीन क्षेत्रों से हटाए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के सिलसिले में 13 जनवरी तक दर्ज कुल 45 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 20 अन्य या गैर-राजनीतिक श्रेणी के हैं।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!