गृह मंत्रालय ने बताया- पिछले पांच सालों में 6.76 लाख से ज्यादा लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता

Edited By Seema Sharma,Updated: 10 Feb, 2021 12:12 PM

more than 6 76 lakh people have left indian citizenship in the last five years

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि साल 2015 से 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी और दूसरे देशों की नागरिकता ले ली। राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि...

नेशनल डेस्क: गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मंगलवार को लोकसभा को बताया कि साल 2015 से 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी और दूसरे देशों की नागरिकता ले ली। राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कुल 1,24,99,395 भारतीय नागरिक दूसरे देशों में रह रहे हैं। मंत्री ने कहा कि 2015 से 2019 के बीच 6.76 लाख से अधिक लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी।

 

गृह मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, साल 2017 में भारतीय नागरिकता छोड़ने वाले लोगों का आंकड़ा 1,27,905 रहा जबकि साल 2019 में 1,36,441 लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा भारतीयों ने अमेरिका की नागरिकता ली है।  अमेरिका में रहने वाले औसतन 44 फीसदी लोग भारतीय नागरिकता छोड़ देते हैं। जबकि कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में यह 33 फीसदी है। इसके अलावा ब्रिटेन, UAE, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, सिंगापुर आदि देशों में भी बड़ी संख्या में भारतीय लोग बस रहे हैं।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!