केंद्र सरकार में 6.83 लाख से अधिक पद खाली : कार्मिक मंत्रालय

Edited By Yaspal,Updated: 27 Nov, 2019 08:03 PM

more than 6 83 lakh posts vacant in central government ministry of personnel

केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 6.83 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार में स्वीकृत पदों की...

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को बताया कि केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में 6.83 लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं। कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार में स्वीकृत पदों की संख्या 38,02,779 है और एक मार्च, 2018 तक 31,18,956 पद भरे हुए थे। इस तरह 6,83,823 पद केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में खाली पड़े हैं।

मंत्री ने कहा, ‘‘खाली पदों को भरने के लिए भर्ती की एक सतत प्रक्रिया है। जब तक किसी विभाग में खाली पदों को भरा जाता है, नये रिक्त पद हो जाते हैं।'' उन्होंने कहा कि जब कोई पद दो या तीन साल से अधिक समय तक खाली रहता है तो इसे समाप्त माना जाता है।

सिंह ने कहा कि विभागों द्वारा रिक्त पदों की दी गयी जानकारी के आधार पर कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 2019-20 के दौरान 1,08,338 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।

 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!