Edited By Monika Jamwal,Updated: 16 Aug, 2022 02:02 PM
भारतीय सेना ने 38 वर्ष बाद एक लापता जवान का शव बरमद किया है।
लेह: भारतीय सेना ने 38 वर्ष बाद एक लापता जवान का शव बरमद किया है। जवान 1984 में सियाचिन में एक आॅपरेशन के दौरान लापता हो गया था। उसकी पहचान लांस नायक चन्द्र शेखर के तौर पर की गई है।
नार्दन कमांड ने टवीट कर इसकी जानकारी दी है। टवीट में लिखा है कि 29 मई 1984 को चन्द्र शेखर डयूटी के दौरान आए हिमस्खलन में लापता हो गये थे। जवान को आईडेंटिफिकेशन डिस्क की सहायता से तलाशा गया है। उनके शव पर उनकी पहचान नंबर था और उसी से उनका पता चला।
सेना के अनुसार शहीद 1984 में आॅपरेशन मेघदूत का हिस्सा थे। उनके शव को आर्मी मुख्यालय में रखा गया और वहीं पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया।
आपको बता दें कि सियाचिन दुनिया के सबसे कठिन युद्ध क्षेत्रों शामिल है।