Edited By Seema Sharma,Updated: 09 Aug, 2018 10:32 AM
अक्सर मन में सवाल आता है कि देश की सबसे सम्पन्न आबादी किन इलाकों में रहती है। इस सवाल के जवाब के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एन.एफ.एच.एस.) 2015-16 का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि देश के 6 महानगरीय क्षेत्र में देश की एक-चौथाई सम्पन्न...
नई दिल्ली: अक्सर मन में सवाल आता है कि देश की सबसे सम्पन्न आबादी किन इलाकों में रहती है। इस सवाल के जवाब के लिए राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एन.एफ.एच.एस.) 2015-16 का विश्लेषण किया गया तो पता चला कि देश के 6 महानगरीय क्षेत्र में देश की एक-चौथाई सम्पन्न आबादी निवास करती है। इनमें से भी 11 फीसदी अकेले दिल्ली-एन.सी.आर. में निवास करती है, यानी संख्या के आधार पर देशभर में सबसे अधिक। 6 लाख से अधिक घरों पर किए गए सर्वे के मुताबिक देश के 6 महानगरीय क्षेत्रों दिल्ली-एन.सी.आर., मुम्बई-पुणे, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और बेंगलूर में देश की 25 फीसदी सम्पन्न आबादी रहती है। इन शहरों की देश की आबादी में हिस्सेदारी मात्र छठवां हिस्सा है।
यू.पी. का श्रावस्ती सबसे गरीब
- 61 प्रतिशत श्रावस्ती की आबादी गरीब।
- 88 प्रतिशत जालंधर (पंजाब) जिले की आबादी अमीर
- 93 प्रतिशत सिक्किम पश्चिम जिले की आबादी मध्यम आय श्रेणी में
महानगरीय क्षेत्र |
कुल आबादी में अमीर |
कुल आबादी में गरीब |
दिल्ली-एन.सी.आर. |
54.67 |
2.61 |
चेन्नई क्षेत्र |
61.80 |
0.22 |
बेंगलुरु |
50.93 |
0.73 |
मुम्बई-पुणे |
41.34 |
2.08 |
हैदराबाद |
40.13 |
1.47 |
कोलकाता |
16.81 |
6.34 |