Edited By vasudha,Updated: 26 Aug, 2019 01:45 PM
बाजार जाते समय अकसर लोग अपना सामान या फोन भूल जाते हैं लेकिन क्या कोई अपना बच्चा भूल सकता है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जो फोन में इतनी व्यस्त हो गई कि वह ऑटो में ही अपना बच्चा भूल गई...
नेशनल डेस्क: बाजार जाते समय अकसर लोग अपना सामान या फोन भूल जाते हैं लेकिन क्या कोई अपना बच्चा भूल सकता है। जी हां ऐसा ही कुछ हुआ एक महिला के साथ जो फोन में इतनी व्यस्त हो गई कि वह ऑटो में ही अपना बच्चा भूल गई। इस अजीब वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक महिला फोन पर बात करते हुए चल रही है। इसी बीच हाथ में बच्चा लिए एक शख्स उसे आवाज मारता है लेकिन वह फोन पर इतनी व्यस्त है कि उसे आवाज भी नहीं सुनाई दे रही है।
कुछ देर आगे चलकर महिला पीछे की ओर मुड़ी तो उसने देखा कि ऑटो चालक उसका बच्चा गोद में लेकर आ रहा है। चालक ने उसे बच्चा पकड़ाते हुए पूछा कि बच्चा आपका ही है ना? महिला को अपनी गलती का अहसास होता है और तुरंत बच्चे को पकड़ लेती है। इस वीडियो को देख लोग पूछ रहे हैं कि क्या कोई मां अपने बच्चे को भूल सकती है?