'अल्लाह को खुश' करने के लिए मां ने 6 साल के बेटे की ली जान , पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Pardeep,Updated: 08 Feb, 2021 05:30 AM

mother killed 6 year old son to please allah arrested

पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश'' करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया...

पलक्कड़ः पलक्कड़ में 30 साल की एक मदरसा शिक्षक ने ‘अल्लाह को खुश' करने के लिए कथित तौर पर कुर्बानी के तौर पर छह साल के अपने बेटे की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला गर्भवती है। उसने पुलिस को बताया कि ‘अल्लाह को खुश' करने के लिए उसने अपने बेटे की कुर्बानी दी। उसे हिरासत में लिया गया। 

घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को दी सूचना
इस घटना के बाद महिला ने खुद ही पुलिस को इस अपराध के बारे में सूचना दी। इस घटना की वजह से महिला के रिश्तेदार और पड़ोसी स्तब्ध हैं। यह वारदात करीब तड़के चार बजे हुई। पीड़ित महिला के तीन बेटों मे से सबसे छोटा था और उसके साथ सो रहा था। उसने बच्चे को जगाया और उसे वॉशरूम ले गई और हत्या करने से पहले उसके पैर बांध दिए। महिला का पति दूसरे कमरे में अपने दो बेटों का साथ सो रहा था।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!