Edited By Pardeep,Updated: 03 Jul, 2022 01:14 AM
दिल्ली सरकार आगामी विधानसभा सत्र के दौरान केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब में आम....
नई दिल्लीः दिल्ली सरकार आगामी विधानसभा सत्र के दौरान केंद्र की अग्निपथ रक्षा भर्ती योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पेश कर सकती है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बृहस्पतिवार को विवादास्पद योजना के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया था।
केंद्र सरकार द्वारा 14 जून को घोषित की गई इस योजना को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। सूत्रों ने कहा, ''दिल्ली विधानसभा में ऐसा प्रस्ताव लाए जाने और उसपर चर्चा होने की संभावना है।'' दिल्ली विधानसभा का दो-दिवसीय सत्र चार जुलाई से शुरू होगा।