दरभंगा में बाढ़ के कहर से गुजर रहें लोग, सांसद कीर्ति आजाद गायब

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Aug, 2017 04:55 PM

mp kirti azad missing

बिहार में लोग भयानक बाढ़ के कहर से गुजर रहें हैं। 18 जिले बाढ़ की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

दरभंगाः बिहार में लोग भयानक बाढ़ के कहर से गुजर रहें हैं। 18 जिले बाढ़ की वजह से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। दरभंगा जिले में बाढ़ पीड़ितों को किसी प्रकार की मदद ना मिलने पर उनका गुस्सा फूट रहा है। लोगों द्वारा आक्रोशित होकर अपने सांसद कीर्ति आजाद के लापता होने के पोस्टर चिपका दिए हैं। लोगों ने चुनाव जीतने के बाद अपने इलाके से गायब हो जाने को लेकर उन पर करारा तंज कसा है। 

पोस्टरों में कहा गया है कि इस भयानक बाढ़ में उनके सांसद कीर्ति आजाद मिल नही रहें हैं अगर किसी को वह मिलें तो तुरंत बाढ़ पीड़ितों को सूचित करें। स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि वह ऐसी आपत्तिजनक स्थिति में लोगों से मिलकर उनका दुख-दर्द बांटेंगे, लेकिन आजाद का तो कुछ अता पता ही नही है।

बता दें कि कीर्ति आजाद भाजपा की टिकट से चुनाव जीतकर आए थे। पार्टी विरोध गतिविधियों के कारण उन्हें भाजपा ने स्थगित कर दिया था। बिहार में बाढ़ की स्थिति पर चिंता जताते हुए सीएम नीतीश कुमार ने स्वंय कहा था कि उन्होंने अब तक जीवन में इतनी भयंकर बाढ़ नहीं देखी है।   

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!