Edited By Yaspal,Updated: 12 Aug, 2019 06:30 PM
मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के महासचिव और राज्यसभा सांसद वायको ने सोमवार को कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भारत अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तो कश्मीर...
नेशनल डेस्कः मरुमलारची द्रविड़ मुनेत्र कषगम (MDMK) के महासचिव और राज्यसभा सांसद वायको ने सोमवार को कश्मीर मुद्दे पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब भारत अपना 100वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा तो कश्मीर के साथ नहीं होगा।
वायको अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने हिंदी के विरोध में राज्यसभा में विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि हिंदी भाषा में क्या साहित्य है? हिंदी भाषा की कोई जड़ नहीं है, और संस्कृत एक मृत भाषा है? हिंदी में चिल्लाने से कोई नहीं सुन सकता, भले ही सदन में सदस्यों के कान में इयरफोन लगा हुआ हो? सदन में हो रही बहस का स्तर गिरा है। इसकी मुख्य वजह हिंदी को थोपा जाना है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया, इसके इलावा सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल लाकर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित करने का भी निर्णय लिया गया है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कानून लागू हो गया है, 31 अक्टूबर से दोनों केंद्रशासित प्रदेश अस्तित्व में आएंगे।