'कोई लड़की किसी लड़के से सेक्स करने के लिए कहती है तो वो धंधा कर रही हैं' मुकेश खन्ना के विवादित बयान पर भड़के यूजर बोले-  सॉरी शक्तिमान

Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Aug, 2022 12:52 PM

mukesh khanna controversial statement women viral video

टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए है।  इस बार मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी है जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे है।  मुकेश खन्ना का कहना है कि अगर कोई लड़की किसी...

नेशनल डेस्क: टीवी अभिनेता मुकेश खन्ना एक बार फिर से अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आ गए है।  इस बार मुकेश खन्ना ने लड़कियों को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी है जिसे लेकर वह सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल हो रहे है।  मुकेश खन्ना का कहना है कि अगर कोई लड़की किसी लड़के को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहती है तो वह धंधा कर रही है। 

दरअसल, इससे संबंधित मुकेश खन्ना का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है।  जिसमें वह कह रहे हैं-  अगर कोई भी लड़की किसी लड़के को कहे कि “मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं” तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है क्योंकि इस तरह की निर्लज्ज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं कहेगी.

 
मुकेश खन्ना का यह वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें बुरी तरह ट्रोल करना शुरी कर दिया है। एक यूजर ने लिखा- जब शक्ति और मान दोनों लीव पर हों. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-ठीक है कूल, अब एक वीडियो बनाओ सभ्य समाज का लड़का। वहीं एक यूजर ने लिखा- सॉरी शक्तिमान, इस बार आप गलत हो.

मुकेश खन्ना के वर्कफ्रंट की बात करें तो मुकेश खन्ना अपने शो शक्तिमान को लेकर फिल्म बनाने जा रहे हैं।   मुकेश खन्ना का कहना है कि ये फिल्म 300 करोड़ के बजट के साथ बनने वाली है।


 

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!