मुंबई: चोरों को पकड़ने गए 10 पुलिसकर्मियों को हुआ कोरोना, 15 होम क्वारंटाइन

Edited By Seema Sharma,Updated: 12 Jun, 2020 02:19 PM

mumbai  10 policemen who went to catch thieves were corona positive

कोरोना संकट के बीच अपराधियों को पकड़ना भी पुलिस वालों के लिए किसी खतरे से कम साबित नहीं हो रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई पुलिस के साथ। चोरों के एक गैंग को पकड़ने गए 10 पुलिसवालों को कोरोना हो गया, जिसके बाद उनको होम क्वारंटाइन किया गया है। एक आरोपी...

नेशनल डेस्कः कोरोना संकट के बीच अपराधियों को पकड़ना भी पुलिस वालों के लिए किसी खतरे से कम साबित नहीं हो रहा है। कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई पुलिस के साथ। चोरों के एक गैंग को पकड़ने गए 10 पुलिसवालों को कोरोना हो गया, जिसके बाद उनको होम क्वारंटाइन किया गया है। एक आरोपी का वकील बी क्वारंटाइन है। चोरों के गिरोह में सात लोग शामिल थे जिनको पकड़ने के लिए नेहरू नगर पुलिस थाने के 10 पुलिसकर्मी गए थे इनमें दो अधिकारी भी शामिल थे।

 

बताया जा रहा है कि चोरों के गिरोह में कुछ कोरोना संक्रमित थे। सभी आरोपियों को पुलिस की निगरानी में जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गैंग को पकड़ने गए पुलिसकर्मी भी क्वारंटाइन है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए लोगों पर एक इलेक्ट्रॉनिक गुड्स स्टोर को तोड़कर घुसने और करीब साढ़े पांच लाख का सामान और नकद लूटने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट हुआ जब तक रिपोर्ट आती पुलिसकर्मी भी संक्रमित हो गए थे।

 

वहीं दूसरा मामला नवी मुंबई का है जहां एक शख्स को घर में घुसकर चोरी करने के इल्जाम मं गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद तलोजा पुलिस थाने के 15 पुलिसकर्मियों को होम क्वारंटाइन किया गया जो उसके संपर्क में आए थे। तलोजा पुलिस थाने के सीनियर इंस्पेक्टर काशीनाथ चव्हाण ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपी कोरोना के लक्षण थे, इसलिए टेस्ट किया गया तो वो पॉजिटिव आया। आरोपी को पुलिस थाने से जमानत देकर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसके संपर्क में आए 15 पुलिसकर्मियों को घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!