मुंबई ATS ने गिरफ्तार किए सिमी के दो आतंकवादी

Edited By shukdev,Updated: 13 Dec, 2019 08:39 PM

mumbai ats arrested two simi terrorists

2006 मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट के वांटेड दो सिमी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों का नाम एजाज अकरम शेख और ​इलियास अकरम शेख है। दोनों आतंकी आपस में सगे भाई हैं। महाराष्ट एटीएस ने मध्य प्रदेश एटीएस और दिल्ली एटीएस की गुप्त सूचना के...

मुंबई : 2006 मुंबई सीरियल ट्रेन ब्लास्ट के वांटेड दो सिमी आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आतंकियों का नाम एजाज अकरम शेख और ​इलियास अकरम शेख है। दोनों आतंकी आपस में सगे भाई हैं। महाराष्ट एटीएस ने मध्य प्रदेश एटीएस और दिल्ली एटीएस की गुप्त सूचना के आधार पर इन्हें गिरफ्तार किया गया।  

PunjabKesari
दोनों भाई मुंबई के कुर्ला के रहने वाले हैं और मुंबई में सीरियल ट्रेन ब्लास्ट के बाद शहर छोड़कर भाग गए थे। एटीएस महाराष्ट्र और एंटी टेरर एजंसियों ने दोनों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया था, लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे।दोनों भाई सिमी के महासचिव और आतंकी सफदर नागोरी, आतंकी एहतेशान सिद्दीकी और अब्दुल सुभान कुरैशी उर्फ ​​तौकीर द्वारा संचालित मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिन्हें भारत के ओसामा बिन लादेन के नाम से भी जाना जाता है। 

झूठी पहचान का इस्तेमाल करने के संदेह में दोनों आरोपियों से 2006 और 2018 के बीच देश भर में हुए विभिन्न आतंकवादी बम विस्फोटों में उनकी संदिग्ध भागीदारी के बारे में पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों को बुरहानपुर और दिल्ली से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई लाया गया। यहां उन्हें अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!