मुम्बई की बार बालाएं, रशिया का बैली डांस और मुजरा सब कुछ है यहां

Edited By Anil dev,Updated: 01 Oct, 2018 11:47 AM

mumbai balli dance mujra faridabad

सलामे इश्क मेरी जां! में रेखा की अदायगी तो लैला में लैला, में सन्नी लियोनी का डांस आपने सुना भी होगा और देखा भी, यही नहीं शराब के शौकीन व्यक्ति अक्सर इस गाने को गुनगुनाया भी करते हैं,लेकिन ये गाना राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर रात के अंधेरे में...

नई दिल्ली(संजीव यादव): सलामे इश्क मेरी जां! में रेखा की अदायगी तो लैला में लैला, में सन्नी लियोनी का डांस आपने सुना भी होगा और देखा भी, यही नहीं शराब के शौकीन व्यक्ति अक्सर इस गाने को गुनगुनाया भी करते हैं,लेकिन ये गाना राजधानी दिल्ली में कई जगहों पर रात के अंधेरे में बजता है और बाकायदा इन गानों में मुजरा और पार्टियां भी होती हैं। ऐसा भी नहीं कि प्रतिबंधित होने के बाद भी चल रही पार्टियों की जानकारी पुलिस के पास नहीं है, लेकिन वह या तो चुप्पी साधती या उसे इग्नोर करती है। ये है राजधानी के वो बड़े इलाके जहां रातों में होती है अजीब सी महक और मध्यम रोशनी में नई सुबह होती है जिसमें लोग मस्ती करते हैं। छतरपुर के फार्म हाऊस  ये इलाका अक्सर रात 10 बजे से सुनसान हो जाता है,लेकिन आप देखेंगे की अक्सर लग्जरी गाडिय़ां रात 10 बजे के बाद ही इन सड़कों पर घूमती रहती है। वैसे ये यहां पर करीब 150 से ज्यादा आलीशान फार्म हाऊस है,लेकिन डेरा गांव पेट्रोल पंप के भाटी माइन्स की जाने वाली सड़क पर दो फार्म हाऊस मुजरे के लिए चर्चित है। यहां बाकायदा रात 11 बजे के बाद हर शुक्रवार और शनिवार को मुम्बई की डांसर मुजरा करती है। यहां की एंट्री फीस 20 हजार से 25 हजार के बीच तय होती है। बाकायदा इन फार्म हाऊस में तीन स्टेज भी बने हुए हैं,जिसमें तीन अलग-अलग जगहों पर पार्टियां की जाती हैं। 

सूरजकुंड का पप्स हट 
 दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पप्स हट उन नौजवानों से छिपा नहीं है जो कॉलेज में पढ़ते हैं, इन पप्स हटों में अधिकांश दिल्ली के युवा अक्सर मौजमस्ती करते हैं,लेकिन मौजूदा समय में ये हट मुजरे पार्टी के लिए फेमस हो गए हैं। वीएंड पर यहां पर बाकायदा मुजरे पार्टियां बुक होती है। इनके लिए कस्टमरों को व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना दी जाती है,इस व्हाट्सएप में वही मेम्बर होते हैं जो पूर्व में या तो पार्टी में आए होते हैं या फिर कुछ लोग जो पार्टी का आयोजन करते हंै वही अनुमति देते हैं। इन पर्टियों में मुम्बई और बंगाल से बार बालाओं को बुलाया जाता है। यहां की एंट्री फीस 15 हजार रुपए हैं, जिसमें आपको ड्रिंक फ्री दिए जाते हैं। ये पार्टी 3 घंटे की होती है। 

क्या पुलिस का संरक्षण है, या फिर अंजान है इन रंगीन रातों से पुलिस? 
मुजरा नाम को पहले अदब से लिया जाता था। बड़ी-बड़ी महफिलों में मुजरा होता था। लेकिन आज मुजरे को एक वैश्यावृति से जोड़ दिया है। जिसकी समाज में कोई जगह नहीं है। लेकिन जब से मुुम्बई के बार बालाओं पर प्रतिबंध लगा है तब से उनके शौकिनों ने विदेशों का रुख किया है,लेकिन इस पर काफी खर्चा आता है, इसी के चलते अब राजधानी दिल्ली में इस तरह के शौकिनमिजाज लोगों ने विदेशों की जगह राजधानी में इस शौक को पूरा करना शुरू किया है। आपको आश्चर्य होगा कि रातों की रंगरेलियां राजधानी दिल्ली में रात के अंधेरे में की जाती है। यहां बाकायदा महफिलें सजती हैं,डांस होता है, लाखों रुपए उड़ाए जाते हैं। बीते शनिवार को  इनमें से एक जगह पर नवोदय टाइम्स की टीम भी मौजूद थी, जिसने इस महफिल को खुद भी देखा। 

साऊथ दिल्ली में हौजखास विलेज
 आपको जानकर ये भी ताज्जुब होगा कि राजधानी के सुनसान व रिजोर्ट में नहीं बल्कि साऊथ दिल्ली के पॉश इलाके हौजखास विलेज में बाकायदा एक बार में मुजरा का आयोजन होता है लेकिन हर वीकएंड पर नहीं, माह में एक या दो बार, उसके लिए दिन तय किया जाता है। बाकायदा यहां पर महफिल सजती है और मुम्बई की बार बालाएं ही नहीं रशिया का बेैली डांस भी यहां पर होता है। यहां की एंट्री फीस 20 हजार रुपए होती है और पार्टी कब होनी है इसकी जानकारी भी व्हाट्सएप के जरिए दी जाती है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में बाकायदा उन डांसरों की फोटो और पूर्व के किए गए वीडियो भी भेेजे जाते हैं।  बताया जाता है कि इस बार को बाकायदा दिल्ली पुलिस का संरक्षण भी मिला हुआ है। 

क्या कहना है पुलिस का
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बेली डांस पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं है ओर न ही मुजरे जैसे स्टेज डांस है, लोग शादी पार्टियों में भी इसका आयोजन करवाते हैं, लेकिन अय्याशी के लिए किए गए मुजरे और बेली डांस पर पुरी तरह से प्रतिबंध है, हां कुछ शिकायतें पहले साऊथ दिल्ली में मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई की गई थी, लेकिन अगर ऐसा है तो उस पर जरूर कार्रवाई होगी। 

यहां होता है पुलिस की पहरेदारी में मुजरा!

  •  रोहिणी सेक्टर-7 में स्थित एक मेन रोड के फ्लैट  (रात दस से एक बजे)
  • कृष्णा नगर में एक गेस्ट हाउस में मुजरा होता है। (दोपहर दो से रात को 11 बजे तक)
  • दक्षिण दिल्ली के नीति बाग स्थित एक फ्लैट (रात साढ़े तीन घंटे)
  • फतेहपुर बेरी और भाटी माइंस स्थित  फार्म हाउस (दोनों में रात दो घंटे के लिए केवल)
     

असली नोटों की जगह उड़ते हैं प्लास्टिक के नोट
इन जगहों पर आने वाले अधिकांश कस्टमर एक ऐसी बिरादरी के होते हैं जो रुपयों को लक्ष्मी का रूप मानते हैं, लेकिन वे इसे खर्च भी करना चाहते हैं,इसलिए बाकायदा ऐसी पार्टियों में उडऩे वाले नोट असली नहीं बल्कि प्लास्टिक के होते हैं जो हूबहू असली नोट जैसे दिखते हंै। इन्हें एंट्री के दौरान ही कस्टमर को एंजेट से खरीदना होता है। इन नोटों की खरीद से व्यक्ति की कुर्सी भी तय की जाती है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!