मुंबई पुल हादसा: बीएमसी ने ऑडिट में जताई लापरवाही की आशंका, दो इंजीनियर निलंबित

Edited By Yaspal,Updated: 15 Mar, 2019 09:42 PM

mumbai bridge accident two engineers suspend bmc

मुंबई नगर आयुक्त अजय मेहता ने पैदल पार (फुट ओवर) पुल ढ़हने के मामले में शुक्रवार को दो निकाय अभियंताओं को निलंबित कर दिया। दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की शाम पैदल पार पुल का बड़ा हिस्सा ढ़ह जाने...

मुम्बईः मुंबई नगर आयुक्त अजय मेहता ने पैदल पार (फुट ओवर) पुल ढ़हने के मामले में शुक्रवार को दो निकाय अभियंताओं को निलंबित कर दिया। दक्षिणी मुंबई में एक रेलवे स्टेशन के पास बृहस्पतिवार की शाम पैदल पार पुल का बड़ा हिस्सा ढ़ह जाने से छह लोगों की मौत हो गई थी जबकि 31 अन्य घायल हो गए थे।
PunjabKesari
मेहता ने इनके खिलाफ जांच के आदेश दिये। उन्होंने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो सेवानिवृत्त मुख्य अभियंताओं के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिये। मुख्य अभियंता (सतर्कता) द्वारा की गई जांच के बाद निकाय प्रमुख द्वारा ये निर्देश दिए गए है।
PunjabKesari
एक अधिकारी ने बताया कि 2017-18 में पुल का संरचनात्मक लेखा परीक्षण करने वाले अधिशासी अभियंता ए आर पाटिल और 2013-14 में इसके मरम्मत कार्यों का निरीक्षण करने वाले सहायक अभियंता एस एफ काकुल्ते को निलंबित कर दिया गया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये।
PunjabKesari
मेहता ने तत्कालीन मुख्य अभियंता (पुल) एस ओ कोरी और तत्कालीन उप मुख्य अभियंता आर बी तारे (दोनों सेवानिवृत्त) के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिये। अधिकारी ने बताया कि तदनुसार अधिकारियों के खिलाफ आरोप तय किये जायेगे।

Related Story

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!